Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsInauguration of MP Sports Mahakumbh Competition in Siddharthnagar
खेल महाकुंभ से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम: पाल

खेल महाकुंभ से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम: पाल

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज क्षेत्र के रफ़ी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई के परिसर में

Nov 27, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज क्षेत्र के रफ़ी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई के परिसर में बुधवार से सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सांसद ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए खेल महाकुंभ ज़रूरी है। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों में पहले दिन काफी उत्साह दिखाई दिया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक ऊर्जा मिलती है वही मनुष्यों के लिए जरूरी भी है। सरकार का मानना है कि जब ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा तो वहां पर बहुत सी ऐसी प्रतिभाएं छुपी मिलती हैं जो सीमित संसाधन की वजह से आगे बढ़ने से वंचित रह जाती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर खेलों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा तो वहां से निकलने वाली प्रतिभाओं को ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जहां एक तरफ विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों का जीवन संवारने का काम कर रही है। वहीं युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए योजना बद्ध है। प्रदेश सरकार खेल कोटे से प्रतिभावान खिलाड़ियों को रोजगार से भी जोड़ रही है। पहले दिन बालिका 400 मीटर दौड़ में चंद्रावती को प्रथम, खुशबू द्वितीय व अंजनी को तीसरा स्थान मिला। बालक 400 मीटर दौड़ में अली प्रथम, जयमंगल को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी आदि मौजूद रहे। खेल महाकुंभ से बच्चे निखार सकते हैं अपनी प्रतिभा चेतिया। जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया में बुधवार को सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है,जो बच्चों को आगे ओलंपिक खेलों आदि में प्रतिभाग करने में सहायक होगा। इस अवसर पर एसपी डॉ.अभिषेक महाजन, प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन, पूजा पाल आदि मौजूद रहीं।