Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsIllegal Hospitals and Diagnostic Centers Thrive in Dumariyaganj Health Hub
गहन जांच हो तो कई अस्पातल आ सकते हैं कार्रवाई की जद में

गहन जांच हो तो कई अस्पातल आ सकते हैं कार्रवाई की जद में

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के बेंवा क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों और जांच केंद्रों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग कभी-कभार कार्रवाई करता है, लेकिन कई बड़े अस्पताल बिना कागजात के चल रहे हैं। हाल ही में छापेमारी के दौरान कई संचालक फरार हो गए। क्षेत्र के लोगों ने सभी अस्पतालों की गहन जांच की मांग की है।

Dec 30, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के आसपास का क्षेत्र प्राइवेट अस्पतालों व जांच केंद्रों का हब बना हुआ है। इसके अलावा अन्य चौराहा व उससे जुड़े मार्गों पर भी इस तरह का कारोबार देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि गहन जांच हो तो और भी अवैध रूप से संचालित अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग कभी कभार जब जागता है तो कम समय से चलने वाले अस्पतालों पर सील की कार्रवाई कर लौट जाता है। लेकिन बहुत से ऐसे अस्पताल हैं जिनका रूप बड़ा है वह भी बिना कागजात के चल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन पर ऐसे अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। क्षेत्र के अशोक गुप्त, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अजीत उपाध्याय आदि का कहना है कि रविवार को बेंवा चौराहे के अलावा डुमरियागंज क्षेत्र के दो अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की छापेमारी में कई जांच केंद्र व अस्पताल संचालक शटर बंद कर फरार हो गए थे। उनकी जांच कब होगी। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र इन दिनों अस्पतालों व जांच केंद्रों का सबसे बड़ा हब बनता जा रहा है। महीने में कोई न कोई जांच केंद्र व अस्पताल के उद्घाटन होने की खबर सुनने को मिलता है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच के लिए अक्सर पहुंचते हैं और कागजों की कमी बताकर उन पर सील करने की कार्रवाई कर भी देते हैं लेकिन अगर एक महीने बाद उन अस्पतालों को देखा जाए तो वह खुले हुए मिलते हैं या बैक डोर से उनका कारोबार चलता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी अस्पतालों की गहनता से जांच करने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.विकास चौधरी ने बताया कि जांच अभियान निरंतर चलता रहा है। मानक के विपरीत अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वालों पर कार्रवाई निश्चित है।