
दोपहर की उमस से परेशानी, सतर्कता बरतने की सलाह
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में अक्टूबर का पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी मौसम में उमस बनी हुई है। सुबह और रात को ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में उमस से लोग परेशान हैं। चिकित्सकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है,...
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अक्टूबर माह का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। इसके बाद भी मौसम में उमस का असर बरकरार है। सुबह-शाम गुनगुनी ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर में हो रही उमस सभी का जीना मुहाल कर रखा है। तेज हवादार पंखे के बगैर राहत नहीं रह मिल रहा है। अधिक ठंड में रहना नुकसान देय साबित हो रहा है। चिकित्सकों ने उमस को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ठंडे पानी के इस्तेमाल व एसी से परहेज करें, नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है। शोहरतगढ़ सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन यादव ने बताया कि अक्टूबर माह का पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी सुबह से दोपहर बाद तक चटकदार धूप निकल रहा है जबकि अल सुबह व रात के वक्त गुनगुनी ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

यह मौसम में दिखने के साथ-साथ शरीर को अहसास भी हो रहा है। इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है, बल्कि लापरवाही बरत रहे हैं। इससे लोगों की सेहत खराब हो रही है। सर्दी, बुखार, हरारत की दिक्कत खड़ी हो रही है। सर्दी होने पर नाक से पानी बहने व नाक जाम होने की अधिक समस्या बनी है। ऐसे में सभी लोग सेहत को लेकर सतर्क रहें। चिकित्सक बताते हैं कि दोहराव वाले मौसम में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। सतर्क रहने पर मौसमी बीमारी कोसो दूर रहेगी। इसके बाद भी अगर दिक्कत होती है तो बिना देर किए चिकित्सकीय परामर्श लें। वर्तमान समय का मौसमी बीमारी ठीक होने पर सप्ताह भर से अधिक का समय लग रहा है। ऐसे में समय पर परामर्श ले लेने पर बढ़ने वाली दिक्कत को रोका जा सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


