हृदय सेतु अभियान ने बचाई बुजुर्ग की जान, 70 हजार का इंजेक्शन नि:शुल्क लगा

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

हृदय सेतु अभियान ने बचाई बुजुर्ग की जान, 70 हजार का इंजेक्शन नि:शुल्क लगाहृदय सेतु अभियान ने बचाई बुजुर्ग की जान, 70 हजार का इंजेक्शन नि:शुल्क लगाहृदय

हृदय सेतु अभियान ने बचाई बुजुर्ग की जान, 70 हजार का इंजेक्शन नि:शुल्क लगा

डिडई। तिलौली सीएचसी में चिकित्सकों की मुस्तैदी व त्वरित इलाज से सीने में दर्द से तड़प रहे एक बुजुर्ग को नया जीवन मिला है। परिजनों ने चिकित्कों का आभार जताया है। सिसई कला निवासी मो. सिद्दीक (65) को शुक्रवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर सीएचसी मिठवल लाया गया। जहां तत्काल मरीज का ईसीजी किया गया। रिपोर्ट में हार्ट ब्लॉकेज की पुष्टि होते ही डॉ. महफूज आलम ने बिना समय गंवाए मरीज को टेन्ऐक्टीप्लस इंजेक्शन लगाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हृदय सेतु अभियान के तहत सरकार ने प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो जीवन रक्षक टेन्ऐक्टीप्लस इंजेक्शन उपलब्ध कराया है।

बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है, लेकिन अस्पताल में यह पूरी तरह नि:शुल्क लगाया गया। यह इंजेक्शन रक्त के थक्के को गलाकर ब्लॉकेज दूर करने में बेहद कारगर है। समय रहते मिले इलाज और महंगी दवा मुफ्त मिलने पर मरीज के परिजनों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए सीएचसी के डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। अधीक्षक ने बताया कि स्टॉक बनाए रखने के लिए विभाग को नए इंजेक्शन की डिमांड भेज दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।