गर्भाशय कैंसर को लेकर रहें सतर्क, बचाव में लगवाएं टीका

Apr 08, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 07एसआईडीडी 04: सीएमओ कार्यालय। निज संवाददाता। गर्भाशय कैंसर यानी कि हिमो पोपिलोमा वायरस (एचपीवी) जैसी गंभीर बीमारी को लेकर अभिभावक

गर्भाशय कैंसर को लेकर रहें सतर्क, बचाव में लगवाएं टीका

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गर्भाशय कैंसर यानी कि हिमो पोपिलोमा वायरस (एचपीवी) जैसी गंभीर बीमारी को लेकर अभिभावक सतर्क हो जाएं। इस बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जनपद के मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व पीएचसी पर टीका लगा रहा है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की उम्र की बच्चियों को लगाया जा रहा है। ऐसे में अभिभावक बिना देर किए स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क कर अपनी बच्चियों को टीका जरूर लगवाएं। टीका लग जाने से बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा।दरअसल, सामान्य महिलाओं के गर्भाशय में कैंसर के मामले आने के बाद शासन ने संज्ञान लिया है। इस मामले पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए शासन ने एचपीवी का टीका लगाने का निर्देश दिया है।

यह टीका 14 से 15 वर्ष की उम्र की लगभग 30 हजार बच्चियों को लगाने का निर्देश है। शासन से मिले निर्देश के बाद जनपद में तीन माह का प्लान तैयार कर मेडिकल कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय के सभी सीएचसी-पीएचसी पर 30 मार्च से टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि निर्धारित उम्र की बच्चियों के अभिभावक मेडिकल कॉलेज व सीएचसी-पीएचसी में बने वैक्सीन कक्ष में संपर्क कर एएनएम के माध्यम से टीका हर हाल में लगवाएं। यह टीका छुट्टी के दिन को छोड़कर हर दिन लगाया जाएगा। टीका लग जाने से गर्भाशय कैंसर की होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,स्वास्थ्य विभाग निर्धारित उम्र की बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाना शुरू कर दिया है। यह टीका मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व पीएचसी पर लगाया जा रहा है। अभिभावक केंद्रों पर संपर्क कर बच्चियों को टीका हर हाल में लगवाएं। टीका लग जाने से गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा।डॉ. वीएन चतुर्वेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।