इटवा में होलिकोत्सव आज, जुटेंगे दिग्गज और कलाकार
Siddhart-nagar News - 01 एसआईडीडी 34: इटवा भाजपा कार्यालय पर रविवार को बैठक कर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने होलिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में इटवा के बांसी रोड स्थित बस स्टैंड के बगल मैदान में सोमवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम तीन बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक रमेश का लोगों को मार्ग दर्शन प्राप्त होगा,जबकि भोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। रविवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश होंगे।
वहीं मुख्य आकर्षण के रूप में भोजपुरी लिटिल स्टार के नाम से चर्चित गायक आर्यन बाबू प्रस्तुति देंगे। पूर्व मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए फागुन के गीत, लोक परंपराएं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्त, इटवा विकास जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्र, व्यासजी पांडेय, विजय पांडेय, दीप नारायण त्रिपाठी, अमित दुबे, प्रमोद पांडेय, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, सहजराम यादव आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


