देश की एकता-अखंडता व संप्रभुता के लिए हिन्दू समाज का संगठित रहना जरूरी

Dec 24, 2025 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - 23 एसआईडीडी 27-28: डुमरियागंज जीआईसी ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ व कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय

देश की एकता-अखंडता व संप्रभुता के लिए हिन्दू समाज का संगठित रहना जरूरी

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के तहत हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर वक्ता संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने हिन्दू समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि जाति-पात से ऊपर उठकर देश हित में काम करें। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हिन्दू समाज का संगठित रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित रहता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। समाज की मजबूती से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

आज जरूरत है कि हिन्दू समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को पहचाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाए। हिन्दू धर्म सहिष्णुता, त्याग और मानवता का संदेश देता है, लेकिन इसे कमजोरी समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए। इतिहास साक्षी है कि जब-जब हिन्दू समाज संगठित हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। क्षेत्र प्रचारक ने पड़ोसी राज्य बंगाल, असम और केरल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हिन्दू समाज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिन्दुओं पर हुए अत्याचारों से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने परिवार समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी शक्तियों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता बलराम दास व संचालन अमरनाथ सोनू सिंह ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक राजीव नयन, जिला प्रचारक अवनीश, जिला प्रचारक राहुल, वेद प्रकाश पाण्डेय, गिरीश प्रकाश पाण्डेय, अंबुज पाण्डेय, आलोकानंद शास्त्री, बाबा बालकदास, नीरा दुबे, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया पासवान, मधुसूदन अग्रहरि, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कुंवर आनंद सिंह, उपेंद्र सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, संजय सिंह, लवकुश ओझा, सच्चिदानंद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, चिनकू यादव, राजू श्रीवास्तव, राजू पाल, रमेश सोनी, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;