
बॉर्डर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं सुरक्षा एजेंसियां
Siddhart-nagar News - ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद ककरहवा सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने
ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद ककरहवा सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सभी चेकपोस्टों व पगडंडी रास्तों पर निगाह बनाए हुए हैं। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा मेन चेक पोस्ट सहित सभी पगडंडी मार्गों पर सिविल पुलिस व एसएसबी की संयुक्त जांच व गश्त चल रही है। सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां बॉर्डर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। ककरहवा बॉर्डर पर बुधवार को भी आवागमन जारी रहा पर नेपाल में दो दिनों से हो रहे आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा कर्मी अलर्ट रहे। सुरक्षा कर्मी बिना जांच के किसी को भी आने जाने नहीं दिया। वहीं सीमा पर फंसे दोनों देशों के नागरिकों को सघन जांच पड़ताल के बाद ही आवागमन की इजाजत दी गई।
ककरहवा कस्टम अधीक्षक गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया कि भारतीय नागरिकों को बॉर्डर पर बताया जा रहा है कि नेपाल में दो दिनों से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए नेपाल न जाएं। एसएसबी के अस्सिटेंट कमांडेंट कैलाश दान ने बताया कि नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति का सीमा पर तैनात जवान आईडी कार्ड, बैग, गाड़ी की डिग्गी आदि की सघन जांच पड़ताल कर रहे हैं। उसके बाद ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




