बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, टीम ने जड़ा ताला

Mar 01, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने शनिवार को आनंदनगर में एक निजी क्लीनिक पर छापेमारी की। यहां मौजूद व्यक्ति के पास वैध चिकित्सा डिग्री और लाइसेंस नहीं था। टीम ने क्लीनिक को तुरंत बंद कर दिया और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बिना वैध प्रमाण के चिकित्सा कार्य स्वीकार्य नहीं है।

बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, टीम ने जड़ा ताला

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शिकायत के आधार पर शनिवार को हीर खास रोड आनंदनगर स्थित एक निजी क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्ति के पास न तो वैध चिकित्सकीय डिग्री मिली और न ही मेडिकल स्टोर संचालित करने का लाइसेंस। इसको लेकर टीम ने तत्काल क्लीनिक को बंद करा दिया। साथ ही कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में बीसीपीएम शिवशंकर वरुण और एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी की टीम ने हीर खास रोड आनंदनगर स्थित क्लीनिक की जांच की।

वहां डॉक्टर गोविंद नामक व्यक्ति मरीजों को देखता पाया गया। टीम द्वारा जब उनसे चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। प्राथमिक जांच में क्लीनिक संचालन में अनियमितता सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक बंद करा दिया। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बिना वैध डिग्री और लाइसेंस के चिकित्सा कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।