टीबी मुक्त बनाने का दावा फेल, ट्रू नॉट मशीन खराब

Apr 12, 2026 10:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - स्वास्थ्य विभाग सिद्धार्थनगर को टीबी मुक्त बनाने का दावा कर रहा है, लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ट्रू नॉट मशीन खराब पड़ी है। इस कारण बलगम की जांच नहीं हो पा रही है। सीबी नॉट मशीन से जांच का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन रिपोर्ट में गड़बड़ी की संभावना बनी हुई है। मशीनों की मरम्मत में विभाग की सुस्ती चिंता का विषय है।

टीबी मुक्त बनाने का दावा फेल, ट्रू नॉट मशीन खराब

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग जनपद को जल्द ही टीबी मुक्त बनाने का दावा कर रहा है, लेकिन जनपद के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों पर खराब पड़ा ट्रू नॉट मशीन दावों की पोल खोल रहा है। बांसी, बढ़नी व शोहरतगढ़ के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ट्रू नॉट मशीन महीनों से खराब पड़ा है। मशीन के न चलने से संभावित मरीजों के बलगम की जांच नहीं हो पा रही है। जैसे-तैसे सीबी नॉट मशीन से जांच कर काम चलाया जा रहा है, बावजूद जिम्मेदार टीबी मुक्त जनपद बनाने की खोखली बातें कहते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद को टीबी मुक्त बनाने में जुटा है।

इसके लिए ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर लगाकर ग्रामीणों को बीमारी का लक्षण बताकर जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जनपद में 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू भी किया गया है। इस अभियान में संभावित मरीजों को डिब्बी देकर बलगम जांच कराने की अपील भी की जा रही है, लेकिन यह बलगम जांच समय से संभव नहीं हो पा रहा है। हाल यह है कि जनपद के सीएचसी बांसी, शोहरतगढ़ व पीएचसी बढ़नी में बलगम जांच करने के लिए लगाया गया ट्रू नॉट मशीन महीनों से खराब पड़ा है। मशीन के खराब होने कई-कई माह से जांच प्रभावित है। किसी तरह स्वास्थ्य केंद्र सीबी नॉट मशीन से जांच करने का दावा कर रहे हैं, बावजूद सभी बलगम का जांच नहीं हो पा रही है। कर्मियों का कहना है कि बलगम जांच समय से न होने से रिपोर्ट भी गड़बड़ आने की पूरी संभावना रहती है। यह समस्या जानने के बाद भी विभाग की ओर से मशीन सही कराने की पहल में सुस्ती बनी है।हर घंटे एक से दो जांच करती है मशीनट्रू नॉट मशीन दो तरह का होता है। इसमें एक मशीन एक घंटे में एक बलगम की जांच करती है, जबकि दूसरी मशीन एक ही घंटे में दो जांच करती है। यह दोनों तरह की मशीन जनपद के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा है।स्वास्थ्य केंद्र पर लगे ट्रू नॉट मशीन के खराब होने की जानकारी मिली है। कार्यदायी संस्था व इंजीनियर को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर मशीन सही हो सकेगा।डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।