मेडिकल कॉलेज से लेकर जनपद के सीएचसी-पीएचसी अलर्ट पर
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में होली त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट किया है। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी, और गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सक-कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को सहायता मिल सके।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम होली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से लेकर जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट पर रखा है। इमरजेंसी की सभी सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। एंबुलेंस के ट्रोल फ्री नंबर पर भी डायल कर उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा गर्भवती भी बिल्कुल न परेशान हों। उनके लिए भी प्रसव कक्ष की सभी सेवाओं को पूरी तरह से चालू रखा गया है। दरअसल, होली त्योहार के दिन अप्रिय घटनाएं घटने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा लोगों की खराब सेहत, मार्ग दुर्घटना आदि के मामले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं।
इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक-कर्मियों की छुट्टी रद्द कर होली त्योहार के दिन स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित रखने का निर्देश जारी किया है। जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी को सीएमओ स्तर से निर्देश जारी किया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों-तीमारदारों को इमरजेंसी सेवा हर हाल में उपलब्ध कराएं। जांच केंद्र को खुला रखें। मरीज के पहुंचने पर इमरजेंसी में त्वरित इलाज करें। किसी भी तरह से मरीज निराश न हो। अतिगंभीर मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रसव केंद्र पर गर्भवती उठाएं लाभ होली के दिन गर्भवती व धात्री महिला को चिकित्सकीय परामर्श के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की सेवाएं भी निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी। जरूरतमंद गर्भवती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लाभ उठा सकती हैं। बोले सीएमओ होली को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी सेवा को अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सक-कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। प्रसव कक्ष की सेवाओं को भी चालू रखने का निर्देश है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। - डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



