स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन, जागरूक होकर करें सुरक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 08: उस्का बाजार सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विचार रखते शिक्षक विधायक।

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन, जागरूक होकर करें सुरक्षा

उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का उदघाटन शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। सभी को जागरूक होकर स्वास्थ्य की रक्षा करना चाहिए। सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। सभी जरूरतमंद लोग लाभ उठाएं।सीएमओ डॉ.रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि ओरल हेल्थ यानी की मुंह को लेकर कई तरह की बीमारियां चल रही हैं। दांत खराब हो रहे हैं। कैंसर की समस्याएं सामने आ रही हैं।

ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बीमारी के प्रति जागरूक रहें और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक रखें। जागरूकता से ही गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। दंत रोग के चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि दांतों को सुरक्षित रखनें के लिए सुरक्षा जरूरी है। पान, मसाला, गुटखा आदि से दूरी बनाकर रखें। इस दौरान अधीक्षक डॉ. एसके पटेल, डॉ. अरविंद, डॉ. अशोक, मनीष पांडेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अशोक, रमेश भास्कर आदि मौजूद रहें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।