
समाज को एकसूत्र में जोड़ता है आस्था से जुड़ा हर कार्य
Siddhart-nagar News - इटवा विधानसभा क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में दुर्गा मंदिर का भूमि पूजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि धार्मिक स्थल सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की और पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया।
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा विधानसभा क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में शुक्रवार को दुर्गा मंदिर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंदिर का निर्माण गांव के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंदिर, मस्जिद या अन्य कोई भी धार्मिक स्थल केवल पूजा का केंद्र नहीं होता, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी होता है। आस्था से जुड़े ऐसे कार्य लोगों को जोड़ते हैं और सामाजिक एकता को नई दिशा देते हैं। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मधुकरपुर चौबे गांव के लोगों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ मंदिर निर्माण का जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक और सामाजिक ढांचे का मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि गांव ही देश की सांस्कृतिक आत्मा होते हैं। ऐसे निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का काम करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण कार्य को पारदर्शिता और आपसी सहमति के साथ पूरा करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय, महेश पाण्डेय, शिव चरण यादव, गंगा राम विश्वकर्मा, मदन लाल, जगदीश चौबे, अजय चतुर्वेदी, छेदी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




