
सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Siddhart-nagar News - 04 एसआईडीडी 04: नपा इटवा के शिवनगर वार्ड में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल के सा
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 12 शिवनगर में गुरुवार को सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी ने चेयरमैन विकास जायसवाल के साथ शिलान्यास किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत इटवा में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्य बाजार की सड़कों के दोनों तरफ नालियों का निर्माण प्रगति पर है। कई जगहों पर पटरियों की इंटरलॉकिंग का कार्य भी अंतिम चरण में है। उन्होंने घोषणा की कि बहुत जल्द तहसील परिसर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकारी विवाह भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इटवा के विकास में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव से नगर बना इटवा विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्र, दीप नारायण तिवारी, सभासद अजय यादव, श्याम जायसवाल, प्रमोद कन्नौजिया, रामशब्द उपाध्याय, राधेश्याम गिरि, रामतीर्थ गिरि आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




