महोत्सव में धर्मेंद्र पंडित करेंगे भक्ति गीतों की प्रस्तुती

Mar 14, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र में 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के अवसर पर सनातन ज्योति महोत्सव और दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 25,000 दीप जलाए जाएंगे और मशहूर भजन गायक धर्मेंद्र पंडित भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में चेयरमैन धर्मराज वर्मा उपस्थित रहे।

महोत्सव में धर्मेंद्र पंडित करेंगे भक्ति गीतों की प्रस्तुती

डुमरियागंज। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थान पर आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्र के अवसर पर सनातन ज्योति महोत्सव व भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।‌ वहीं मशहूर भजन गायक धर्मेंद्र पंडित जागरण के दौरान भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। जिसकी तैयारियों के बीच शुक्रवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा पूरे दिन मौजूद रहे। बताया कि समय माता स्थान पर 25 हजार दीपों के साथ भव्य दीपोत्सव, विशाल देवी जागरण, फलाहार एवं भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही देवी जागरण में मशहूर भजन गायक धर्मेंद्र पंडित भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।

इस दौरान मंटू पाण्डेय, रिशू सिंह , शैलेन्द्र गुप्ता, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।