सरकारी जमीनों पर कब्जा, जिम्मेदारों की उदासीनता से बढ़ रहा रोष

सरकारी जमीनों पर कब्जा, जिम्मेदारों की उदासीनता से बढ़ रहा रोष

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में रोष पनप रहा है। कटया मुस्तहकम, नौवागांव और चौखड़ा गांवों में लोगों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Nov 06, 2025 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार एक ओर अवैध कब्जों को लेकर बेहद गंभीर है, वहीं दूसरी ओर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में जिम्मेदारों की उदासीनता से सरकारी जमीनों पर कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। क्षेत्र के कटया मुस्तहकम, नौवागांव मरवटिया,चौखड़ा सहित कई गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतें तहसील प्रशासन से लोगों ने की है। शिकायतकर्ताओ में शामिल सोनू सिंह ने बताया कि कटया मुस्तहकम में नवीन परती व बंजर भूमि पर एक व्यक्ति अवैध कब्जा कर शानदार भवन का निर्माण करा लिया है। इसी तरह राम किंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने नौवागांव के सार्वजनिक गढ़ही पर कब्जे की शिकायत की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच के बाद भी कब्जा नहीं रुका। इससे कब्जेधारी के हौसले बुलंद हैं। अवधेश कुमार चौबे ने बताया कि चौखड़ा गांव सभा में दबंगों ने चक मार्ग पर घर बना लिया है। इससे आवागमन प्रभावित है। शिकायत के बाद कानूनगो और लेखपालों की टीम जांच कर चुकी है, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। मरवटिया गांव में पशुचर भूमि पर भी अवैध कब्जा है। शिकायत और एसडीएम के आदेश के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि प्रकरणों की जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।