Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsGovernment Allocates 3 84 Crore for School Renovations in Siddharthnagar
कंपोजिट ग्रांट से संवरेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत

कंपोजिट ग्रांट से संवरेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम बेसिक शिक्षा विभाग के पीएमश्री स्कूलों को छोड़कर परिषदीय विद्यालयों

Aug 25, 2025 12:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम बेसिक शिक्षा विभाग के पीएमश्री स्कूलों को छोड़कर परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पुताई और मरम्मत कराने की राह आसान हो गई है। शासन की ओर से जिले के 2225 विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी गई है। पहली किस्त में कंपोजिट ग्रांट की 50 प्रतिशत धनराशि के रूप में 3.84 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कार्यों और खर्च का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन की ओर से इस बार परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए जिले के 2225 विद्यालयों के लिए पहली किस्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि यानी 3.84 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपोजिट ग्रांट के धनराशि को छात्र नामांकन के आधार पर तीन श्रेणी 25 हजार, 50 हजार व 75 हजार रुपये में बांटा गया है। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि प्राप्त होने से विद्यालयों के व्यवस्थाओं में सुधार एवं कमियों दूर करने की उम्मीद जग गई है। इस धनराशि से विद्यालय के मरम्मत कार्य के अलावा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। वहीं, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालयों में टैप रनिंग वॉटर कार्य (टोटी मरम्मत), विद्यालय पेटिंग का कार्य एवं विद्यालयों में अन्य छोटे-मोटे मरम्मत के कार्य भी कराने में प्रधानाध्यापकों को आसान होगी। अलग-अलग श्रेणी में बांटकर भेजी जाती धनराशि परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि अलग-अलग श्रेणी में बांटकर भेजी जाती है। जिस विद्यालय में छात्र संख्या 100 हो वहां पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह 101 से 250 बच्चों पर 50 हजार व 251 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों पर एक लाख रुपये की धनराशि विद्यालयों के खाते में भेजी जाती है। 50 प्रतिशत धनराशि जारी हुई। पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी परिषदीय विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट में 50 प्रतिशत धनराशि जारी हुई है। प्राप्त धनराशि को छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों में भेजने की तैयारी की जा रही है। शैलेश कुमार, बीएसए