गैस सिलेंडर के लिये ग्राहकों की उमड़ी भीड़, वितरित

Mar 08, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - नगर पंचायत शोहरतगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए शनिवार को भारी भीड़ देखी गई। अंतरराष्ट्रीय तनाव की अफवाहों के कारण लोग सैकड़ों की संख्या में गैस एजेंसी के बाहर एकत्रित हो गए। जबकि गैस की आपूर्ति सामान्य है, उपभोक्ताओं को ओटीपी न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ा। कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

गैस सिलेंडर के लिये ग्राहकों की उमड़ी भीड़, वितरित

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के एक गैस एजेंसी पर शनिवार को सिलेंडर लेने के लिये ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही गोदाम से लेकर काफ़ी दूरी तक सैकड़ों की संख्या में बूढ़े, बच्चे, महिला व पुरूष गैस सिलेंडर के लिए एकत्रित हो गये। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद डीलर ने गैस वितरण शुरू किया। ग्राहक अनिल कुमार ,आबिद नीबी दोहनी, देवेश परसिया, मुस्ताक अहमद परसहिया नानकर, अब्दुल सलाम मोहन कोला, ग़ालिब बगुलहवा आदि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध की खबरों के बाद लोगों में यह आशंका पैदा हो गई है कि आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

इसी डर के चलते सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। देखते ही देखते यह संख्या हजारों तक पहुंच गई और पूरे इलाके में भीड़ का माहौल बन गया। गैस बुकिंग के लिये ग्राहक ओटीपी न मिलने को लेकरजद्दोजहद करते रहे।दुकान के संचालक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि गैस की आपूर्ति फिलहाल सामान्य है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग एक साथ सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने और क्षेत्र के गैस एजेंसी के संचालकों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई हैभोर से ही इंतजार में रहे उपभोक्ता,खाली हाथ लौटेघोसियारी बाजार। होली के तीन दिन पूर्व से ही गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रहीं हैं। शनिवार को एक सप्ताह बाद गैस सिलेंडर आया भी तो अधिकांश उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। खेसरहा ब्लाक के जय माता दी एचपी गैस एजेंसी घोसियारी बाजार में होली के तीन पूर्व से ही गैस सिलेंडर की किल्लत रहीं। प्रदीप मोदनवाल माता बदल, दिलीप, राम शब्द मोर्या, रंगीलाल, ध्रुप का कहना हैं कि होली के तीन दिन पूर्व से गैस उपलब्ध नहीं था। त्यौहार के कारण बाजार से अधिक कीमत देकर काम चलाना पड़ा। शनिवार को 350 सिलेंडर आया था, जिसमें अधिकांश लोगों को वापस जाना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।