Siddhart Nagar News: गणपति उत्सव की धूम, शंख घंटियां बजने से माहौल भक्तिमय
Siddhart Nagar News: चित्र परिचयर्ता भगवान गणेश पंडालों में विराजमान होने के बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल है। गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विघ्नहर्ता भगवान गणेश पंडालों में विराजमान होने के बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल है। गणेश महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। ढोल-नगाड़ों, शंख-घंटियों की गूंज और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय लग रहा है।डुमरियागंज नगर पंचायत के निकट बस अड्डा, शाहपुर चौराहा, बैदोला चौराहा, बेवा, भड़रिया समेत कई जगहों पर गणेश पूजा के लिए आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।महोत्सव के दौरान अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शाम को कहीं दीपोत्सव तो कभी महाआरती का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु गणपति बप्पा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों और शंख, घंटियां की गूंज क्षेत्र में भक्ति की शक्ति का एहसास लोगों को कराती है। वही पंडालो के इर्द-गिर्द दूधिया रोशनी के साथ बांस बल्लियों पर लगाए गए दर्जनों केसरिया झंडा से सनातन धर्म की परंपरा को जीवन्त करने का दृश्य दिखाई पड़ रहा है। वहीं डुमरियागंज उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन व पुलिस सक्रिय मोड पर है।


