एनएच के नाले से नगर पंचायत ने हटवाया कब्जा

Feb 27, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। न को होते ही कर्मचारी ने तत्काल पहुंचकर कब्जा हटवा दिया है। कर्मचारी ने साफ तौर पर कहा है कि अगली बार कब्जा मिलने पर जुर्

एनएच के नाले से नगर पंचायत ने हटवाया कब्जा

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ कस्बे के सुभाष नगर वार्ड स्थित तहसील के पास एक फर्नीचर व्यवसायी एनएच 730 के नाले के पाथ पर पिछले दो दिनों से कब्जा कर रहा था। मना करने के बाद भी चोरी छिपे बिल्डिंग कर रहा था। इसकी सूचना नगर पंचायत प्रशासन को होते ही कर्मचारी ने तत्काल पहुंचकर कब्जा हटवा दिया है। कर्मचारी ने साफ तौर पर कहा है कि अगली बार कब्जा मिलने पर जुर्माना समेत अन्य विधिक कार्रवाई होगी। दरअसल, एनएच 730 बढ़नी मार्ग सुभाष नगर वार्ड के अंतर्गत आता है। इसी वार्ड में तहसील भी स्थित है। एचएच मार्ग पर दोनों तरफ नाला बनाकर ऊपर पाथ बनाया गया है, ताकि पैदल चलने वाले आसानी से रास्ता तय कर सकें।

तहसील के पास एक फर्नीचर व्यवसायी मंगलवार की रात से अपनी दुकान को पाथ से बाहर एचएच मार्ग पर लाने के लिए लोहे का पाइप सड़क मार्ग पर गाड़ दिया था। इसके बाद टीने के चद्दर से पूरी तरह कब्जा करने के लिए लगा था। इसकी सूचना एसडीएम विवेकानंद मिश्र व ईओ अजय कुमार को हुई तो उन्होंने तत्काल कर्मचारी को भेजकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। कर्मचारी मुकेश द्वारा ईओ का फरमान सुनाते ही मार्ग पर गाड़े गए पाइप को उखाड़ दिया गया। कर्मचारी के जाते ही फर्नीचर व्यवसायी दो दिनों तक दरवाजे को टंकी की तरह ऊपर उठाने व गिराने के माडल का बनाया गया और गुरुवार की सुबह फिर नाले के पाथ व सड़क मार्ग पर कब्जा करने लगा। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल ईओ ने फिर से कर्मचारी भेजकर सख्ती बरती। कर्मचारी मुकेश ने मौके पर जाकर कहा कि तत्काल कब्जा हटवाएं, नहीं तो जेसीबी से उखाड़ कर जब्त कर लिया जाएगा। कर्मचारी ने साफ तौर पर कहा कि अगली बार कब्जा मिलने पर तत्काल सारे सामान को नगर पंचायत जब्त कर लेगी और कार्रवाई होगी। यह ईओ का आदेश है। इसके बाद फर्नीचर व्यवसायी ने कब्जा हटा लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।