शोहरतगढ़ के तीन पेट्रोलपंप ड्राई, एक पर ही मिल रहा तेल
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ में चार पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से तीन सूख चुके हैं। एक पंप पर पेट्रोल मिल रहा है, लेकिन भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची हुई है। मंगलवार शाम से ही भीड़ बढ़ने लगी और बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है।

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ में चार पेट्रोलपंप मौजूद हैं। तीन ड्राई हो चुके हैं एक पर मिल रहा है लेकिन काफी अधिक भीड़ होने से अफरा-तफरी मची हुई है। लोग पेट्रोल-डीजल पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर मंगलवार शाम से ही भारी भीड़ जमा होने लगी थी। बुधवार को और स्थित तक खराब हो गई जब एक-एक कर तीन पंप ने पेट्रोल नहीं का बोर्ड लगा दिया। पेट्रोल नहीं होने की जानकारी के बाद वहां पर सन्नाटा पसर गया। एक पंप जहां पर पेट्रोल मिल रहा है वहां पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई। हर कोई बाकी स्थानों पर ड्राई होने की वजह से वहां पर पहुंच रहा है इससे अफरा-तफरी का माहौल है।
पुलिस प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने में लगी है। लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


