एसआईआर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश का आरोप

Feb 11, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - इटवा विधानसभा क्षेत्र में एक दल द्वारा फर्जी तरीके से 36 नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की गई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन होगा।

एसआईआर में मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश का आरोप

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के दौरान फर्जी तरीके से नाम कटवाने की साजिश का मामला सामने आया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम के नेतृत्व में कपिया लोहटी के ग्रामीण इटवा तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय कुमार को सौंपकर मामले के जांच की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पंचायत इटवा के कपिया लोहटी में एक दल के कार्यकर्ता द्वारा साजिश के तहत फॉर्म-7 भरवाकर मोहल्ले के 36 नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया गया है। नागरिकों के मुताबिक, जब इस संबंध में संबंधित बीएलओ से जानकारी ली गई तो पता चला कि फॉर्म-7 के माध्यम से 36 नाम हटाने के लिए पत्र दिया गया है, जबकि संबंधित सभी व्यक्ति जीवित हैं और नियमित रूप से मोहल्ले में रह रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने की यह कोशिश लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद हदीस, उस्मान, नसरुल्लाह, इरफान, रेशमा, सबरीन, जाहिद, कादिर आदि मौजूद रहे। तहसीलदार अजय कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।