Siddhart Nagar News: फागिंग का धुआं उड़ा नहीं, हवा में हो गया 24 हजार रुपए का भुगतान

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़ क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव का मामलागिंग का धुआं उड़ाया ही नहीं गया, बावजूद इसके प्रधान व सचिव ने ग्बोबल सप्लायर को 24 हजार रुपए का भुगतान

Siddhart Nagar News: फागिंग का धुआं उड़ा नहीं, हवा में हो गया 24 हजार रुपए का भुगतान

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव में फागिंग व दवा छिड़काव के नाम पर धन का बंदरबांट किया गया है। इस गांव में मच्छरों को मारने के लिए फागिंग का धुआं उड़ाया ही नहीं गया, बावजूद इसके प्रधान व सचिव ने ग्बोबल सप्लायर को 24 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है। यह जानकारी होते ही ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फागिंग तो दूर की बात गांव व टोलों में झाड़ू न लगने से भी समस्याएं बनी है। यह समस्याएं अधिकारियों के भी संज्ञान में है, बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

गांव की स्थिति

दरअसल, शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव की लगभग छह हजार से अधिक की आबादी है। इस गांव से मौलवी महदेवा टोले की बड़ी आबादी जुड़ी है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हाल यह है कि साफ-सफाई न होने से मच्छरों का आंतक कायम है। गांव के प्रधान व सचिव ने ग्रामीणों को मच्छरों से राहत दिलाने के लिए दवा का छिड़काव व फागिंग कराया हैं। यह फागिंग कराने के लिए प्रधान व सचिव ने 26 अगस्त 2026 को ग्लोबल सप्लायर के खाते में 23900 रुपए का भुगतान भी किया है, लेकिन फागिंग व छिड़काव गांव में किस स्थान पर कराया गया है यह किसी को पता ही नहीं चला। गांव के निवासी इंद्रेश वर्मा, रामजीत कुमार, अखिलेश पासवान, अजय चौधरी ने बताया कि सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। जनता उपयोगी कार्य को कराए बगैर भुगतान किया जा रहा है। गांव के किसी भी टोले में फागिंग नहीं कराया गया है और न ही दवा का छिड़काव हो सका है। इसकी ठीक से जांच हो जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इस मामले पर गांव के सचिव कामेश्वर मिश्रा से जब पूछा गया तो उन्होंने सवाल सुनते ही चुप्पी साध ली।

कार्रवाई की आशा

ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव में कार्य कराए बगैर भुगतान के संदर्भ में जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विमल कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ, शोहरतगढ़

सामान्य प्रश्न

✦गांव में फागिंग कब कराई गई थी?−
गांव में फागिंग 26 अगस्त 2026 को कराने के लिए प्रधान व सचिव ने ग्लोबल सप्लायर के खाते में 23900 रुपए का भुगतान किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: फागिंग का धुआं उड़ा नहीं, हवा में हो गया 24 हजार रुपए का भुगतान