राज्यसभा सांसद ने किया पीएचसी के नए भवन का शिलान्यास
Mar 01, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - तुलसियापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौला के नए भवन का शिलान्यास राज्यसभा सांसद बृजलाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की प्राथमिकताएं हैं। नए भवन से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

तुलसियापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौला के नए भवन का शिलान्यास शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सांसद ने कहा कि नए भवन के बनने से इस सीमाई क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्रीय लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस दौरान सीएमओ रजत चौरसिया,पीडी नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ.अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


