रीयल स्टेट व इन्वेस्टमेंट के नाम पर पूर्व विधायक ने गवांया 38 लाख रुपया

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - कोतवाली क्षेत्र में धन दोगुना करने के नाम पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल से 38 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अनिल यादव ने झूठे साक्ष्य दिखाकर कई लोगों को ठगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रीयल स्टेट व इन्वेस्टमेंट के नाम पर पूर्व विधायक ने गवांया 38 लाख रुपया

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र में धन दोगुना करने के नाम पर पूर्व विधायक से 38 लाख रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संजय प्रताप जयसवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि अनिल यादव ने एसबीजी ग्लोबल कंपनी बनाई। वह आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान निकट मां वैष्णोदेवी गैरज का निवासी है। उसने झूठे साक्ष्य दिखाए और विश्वासघात किया। उसने बस्ती ही नहीं देश के कई हिस्से में लोगों को बहला-फुसलाकर रुपये दोगुना व तीन गुना करने का प्रलोभन दिया और करोड़ों रुपये की उगाही की।

उसने उनके भी 38.25 लाख रुपये हड़प लिए। पूर्व विधायक ने कहा कि जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो उसने टाल दिया। भूमि एग्रीमेंट करने का आश्वासन दिया, वह भी नहीं किया। कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर पर अनिल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।कोतवाली पुलिस ने 10 मई को भी इसी कंपनी के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के अविनाश कुमार चौधरी ने ने तहरीर दी। बताया कि वह व्यवसाय करते हैं। मलिकपुरवा निवासी प्रमेंद्र खुद को एसबीजी नेटवर्किंग कंपनी का प्रमोटर और अभिषेक गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, श्याम श्रीवास्तव, यश चौधरी, शिवम गुप्ता को साथी बताया। प्रमेंद्र ने एसबीजी कंपनी व अन्य स्कीमों में प्राफिट में हिस्सेदारी देने को कहा और उनसे रुपये निवेश कराए। होटल, मेडिकल कॉलेज, दवा निर्माण यूनिट व भूमि व्यवसाय में लाभ में चार गुना देने को कहा लेकिन बाद करोड़ों रुपये हड़प लिए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अविनाश चौधरी की तहरीर पर प्रमेंद्र कुमार, शैलेंद्र राणा, रिंकी, केसरी प्रसाद व अनिल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।