खेल प्रोत्साहन के लिये खिलाड़ियों के बीच खेल किट का हुआ वितरण
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों को किट वितरित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ को विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को संसाधनों में सहायता देने का वादा किया।

शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शनिवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल किट वितरण किया गया। फुटबॉल किट मिलने से खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी खुश नजर आये। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देने व उनको आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शोहरतगढ़ को एक विकसित शोहरतगढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में बच्चे आगे निकल रहे हैं। खेल प्रोत्साहन व सुविधा के लिये सभी का सहयोग अपेक्षित है।
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी संसाधन व सुविधा की जरूरत होगी तो सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन व नगर पंचायत शोहरतगढ़ हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवालजी, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंहजी, केशव राम यादव, विवेकत्रिपाठी, दिनेश पांडेय, पन्नू सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


