टीम ने 700 किग्रा पपड़ी व 174 किग्रा नमकीन किया सीज
Feb 27, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इटवा बाजार में टीम ने 700 किग्रा पपड़ी, 174 किग्रा नमकीन सीज की और 15 किग्रा खोया नष्ट किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।

सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया। टीम ने अभियान के दौरान इटवा बाजार, एक खोया, एक पपड़ी व एक नमकीन का नमूना लिया। टीम ने 700 किग्रा पपड़ी एवं 174 किग्रा नमकीन सीज कर दिया। साथ ही 15 किग्रा खोया नष्ट करा दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


