ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोर्ट के आदेश पर तालाब से निकाली गईं मछलियां

कोर्ट के आदेश पर तालाब से निकाली गईं मछलियां

क्षेत्र के जमौती गांव में तालाब को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में फंसी तालाब की मछलियों को न्यायालय के आदेश पर निकाल कर तहसील प्रशासन ने नीलाम करा दिया। नीलामी में मिली राशि को तहसील के राजस्व...

कोर्ट के आदेश पर तालाब से निकाली गईं मछलियां
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थMon, 01 Jul 2019 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के जमौती गांव में तालाब को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में फंसी तालाब की मछलियों को न्यायालय के आदेश पर निकाल कर तहसील प्रशासन ने नीलाम करा दिया। नीलामी में मिली राशि को तहसील के राजस्व में जमा करा दिया गया। विवाद के कारण लगातार बढ़ रही समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

तालाब को लेकर दो पक्ष में लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण कोई भी तालाब की मछलियों को नहीं निकाल पा रहा था। इस दौरान कई बार मछलियों के निकाले जाने को लेकर कई ग्रामीणों पर भी केस दर्ज कराया जा चुका है। इससे ग्रामीण भी खासे परेशान हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के तहत मछलियों को रविवार को तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह की मौजूदगी में तालाब से निकाल कर नीलाम कर दिया गया। तालाब से निकाली गई मछलियों की नीलामी के लिए पहली बोली परशुराम ने 20 हजार रुपये की लगाई। इसके बाद बाद गोरखनाथ, कांशी राम, राम बहाऊ आदि लोगों ने भी बोली लगाई। अंत में कांशीराम द्वारा सबसे अधिक 40 हजार रुपये की बोली लगाई। बोली सबसे अधिक होने के कारण मछलियों को कांशीराम को सौंप दिया गया। न्यायालय के फैसले के बाद तालाब से मछलियों को निकाले जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें