रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सब कुछ राख
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ के महमूदवा ग्रांट गांव में रविवार को एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाने में ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन झोपड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की सूचना दी है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमूदवा ग्रांट गांव में रविवार दोपहर एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के महमूदवा ग्रांट गांव निवासी इरशाद पुत्र महबूब की झोपड़ी में रविवार दोपहर के करीब अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटों की तीव्रता से आग पर तुरंत काबू पाना संभव नहीं हो सका।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया।इस दौरान झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर लेखपाल शिवा यादव ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


