
तीन स्थानों पर लगी आग में 32 लाख रुपये की संपति राख
संक्षेप: Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में दीपावली की रात तीन स्थानों पर आग लगने से 32 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। शोहरतगढ़ में एक गारमेंट्स और कॉस्मेटिक दुकान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां 24 लाख रुपये का सामान राख...
सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। दीपावली की जगमग रात कई परिवारों के लिए स्याह हो गई। तीन स्थानों पर दुकानों व मकानों में लगी आग से 32 लाख रुपये के अधिक का सामान जल कर राख हो गया। सर्वाधिक नुकसान शोहरतगढ़ में गारमेंट्स कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग से हुआ जहां 24 लाख रुपये का कपड़ा व अन्य सामान जल कर राख हो गया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनारे स्थित बानगंगा चौराहे पर सोमवार रात अचानक गारमेंट्स एवं कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप लेकर ले लिया। बानगंगा चौराहे पर नीबी गांव निवासी महेंद्र चौरसिया की गारमेंट्स की दुकान संचालित है।
हर रोज की तरह वह दुकान को बंद करके शाम के समय अपने घर चला गया था। रात करीब 9:30 बजे रोशनदान के रास्ते काफी धुआं निकलते देख अगल-बगल के लोगों ने शोर मचाया और दुकान संचालक को भी घटना की सूचना दी। महेंद्र चौरसिया के परिवार के लोगों ने पहुंच कर दुकान का शटर खोला तो भीषण आग धधक रही थी। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। बिजली विभाग को सूचना देकर लाइट भी कटवाया गया। दुकानदार महेंद्र चौरसिया ने बताया कि दुकान में रखा लगभग 18 लाख रुपये का कपड़ा, दो लाख का कॉस्मेटिक व चार लाख रुपये का अन्य सामान जलकर नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, लेखपाल राम भारत ने मौका मुआयना किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




