
समस्याओं का हल नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Siddhart-nagar News - भारतीय किसान यूनियन जन कल्याण के पदाधिकारियों ने डुमरियागंज में एसडीएम को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में सहकारी समितियों से लेकर सड़क निर्माण और जल योजना की समस्याएं शामिल थीं। एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन जन कल्याण के पदाधिकारियो ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम राजेश कुमार को तहसील सभागार में ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान किसानों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन करने का कार्य किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वरी प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए ज्ञापन की समस्याओं मे सहकारी समिति राजपुर में मेंबर को डीएपी यूरिया न देकर बाहरी लोगों को वितरित किया जाता है। उस पर अंकुश लगाया जाए।
शाहपुर -बासी तटबंध पर बना रोड कटया मुस्ततहम के पास आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है उसे संबंधित ठेकेदार के द्वारा पूरा कराया जाए। बगहवा घाट पर लोगों को सुगम आवागमन के लिए बनी नाव की व्यवस्था कराई जाए। स्टांप विक्रेताओं द्वारा अधिक पैसा लिया जाता है उस पर रोक लगाया जाए। तहसील क्षेत्र में लग रहे स्मार्ट मीटर बंद किया जाए। क्षेत्र के कई गांव में हर घर जल योजना के अंतर्गत खडंजा, आरसीसी सड़क खोदने के बाद पाइप लाइन बिछाकर हल्की-फुल्की मिट्टी आदि छोड़ दिया गया। जिसे राजगीरों को को चलने में परेशानी हो रही है। उसे ठीक कराया जाए। वासा दरगाह में बंद पड़े धान क्रय केन्द्र को चालू कराया जाए। कंबाइन चालक बिना रीपर के धान की कटाई कर रहे हैं यदि सभी कंबाइन मशीन रीपर लगाकर कटाई करें तो पराली जलाने के कार्य पर पूर्णता अंकुश लग सकता है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम ने किसानों को समस्या समाधान का भरोसा दिया है। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, किशोरी प्रसाद मिश्रा, यार मोहम्मद, रामप्रकाश चौधरी, सालिकराम चौधरी ,पूर्णमासी चौहान आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




