Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsFarmers Fined for Stubble Burning in Siddharthnagar Satellite Surveillance
पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर लगा जुर्माना

पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर लगा जुर्माना

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। धान की फसल की कटाई के बाद पराली जलाने वालों पर डुमरियागंज तहसील

Nov 13, 2025 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर। धान की फसल की कटाई के बाद पराली जलाने वालों पर डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने सेटेलाइट के जरिए पकड़ में आने पर भड़रिया गांव निवासी दो किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि पराली अवशेष जलाने पर दो एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले किसानों पर पांच हजार व दो एकड़ से अधिक व पांच एकड़ से कम वाले पर 10 हजार रुपये जबकि पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले किसानों पर पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाने का प्राविधान है। डुमरियागंज क्षेत्र में अब तक पराली जलाने की छह घटनाएं सेटेलाइट लोकेशन द्वारा प्रकाश में आई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृषि व राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई जिसमें बुधवार को भड़रिया गांव निवासी मोहम्मद अयूब पुत्र शहादत अली व शब्बीर हसन पुत्र मसरूफ द्वारा पराली जलाने की पुष्टि हुई। उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पराली जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। पराली जलाने पर न केवल वातावरण प्रदूषित होता है बल्कि मिट्टी को भी नुकसान पहुंचता है। राजस्व लेखपाल, पंचायत सचिव व पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। यदि कही भी पराली जलाई जाती है तो इसकी सूचना दें। सभी किसान जागरूकता बरतें और किसी भी स्थिति में पराली न जलाएं वरना कार्रवाई तय है।