Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsFarmers Demand Fair Compensation Based on Circle Rate for Gorakhpur-Panipat Expressway Land Acquisition
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे का सर्किल के अनुसार मिले मुआवजा

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे का सर्किल के अनुसार मिले मुआवजा

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - ग्रामीणों ने गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजे को सर्किल रेट के अनुसार देने की मांग की है। फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मजहर आजाद ने इस संदर्भ में सीएम को पत्र लिखा है। सरकार कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने का वादा कर रही है, लेकिन कुछ भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा।

Jan 31, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे में किसानों की जमीन का अधिग्रहण करते समय मुआवजा उस सर्किल रेट के अनुसार देने की मांग की है जिस सर्किल रेट से स्टांप ड्यूटी ली जाए। फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मजहर आजाद ने इस संदर्भ में सीएम को पत्र भी लिखा है। सीएम को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश को विकास की गति देने के लिए गोरखपुर से पानीपत के लिए छह लेन का एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इस एक्सप्रेस-वे के बीच लगभग 22 जिले आ रहे हैं। इन जिलों में जिन किसानों की भूमि आ रही है सरकार उस जमीन के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दे रही है, जो हर किसान को सहर्ष स्वीकार है, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे में कुछ ऐसी भी जमीनें जा रही हैं जो हाईवे पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चकमार्ग पर है। पीडब्ल्यूडी की सड़क पर है। बाग-मलिकान है, आवासीय भूमि है, नए मकान बने हैं या मकान से सटी भूमि है और सरकार इस बहुमूल्य भूमि का मुआवजा भी कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुना ही दे रही है, जो कि किसानों के साथ खुला अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज हम किसी भवन के बगल में, नेशल हाईवे पीडब्ल्यूडी सड़क या पिच रोड से 200 मीटर के अंदर यदि जमीन खरीदते हैं तो सरकार हमसे आबादी के सर्किल रेट से स्टाम्प लेती है, लेकिन जब उसी जमीन को सरकार अधिग्रहण करती है तो कृषि भूमि के सर्किल रेट से मुआवजा देती है। उन्होंने मांग की कि सरकार रजिस्ट्री करते समय जिस भूमि पर सर्किल रेट से स्टाम्प लेती है उस भूमि का उसी सर्किल रेट का चार गुना उसको मुआवजा देना सुनिश्चित करे।