किसानों, नौजवानों, मजदूरों, बेरोजगारों पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं: डॉ. सुनीलम
Siddhart-nagar News - 27 एसआईडीडी 38: बांसी विधानसभा क्षेत्र के छपवा गांव में किसान मजदूर नौजवान के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र बांसी के एक मैरेज हाल छपवा बेलौहा में किसान मजदूर नौजवान अधिकार सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति डॉ सुनीलम ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, नौजवानों, मजदूरों, बेरोजगारों पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं दे रही है। डॉ सुनीलम ने कहा कि भाजपा शासन काल में गरीब, मजदूर, नौजवान, किसान सब बेहाल हैं। उनकी समस्याओं पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पढ़ा लिखा बेरोजगार नौकरी के लिए मारा मारा फिर रहा है। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी खेती का समय आता है उस समय किसान खाद के लिए और बीज के लिए परेशान होता है।
हाहाकार मचती है। बिचौलियों की चांदी होती है। सरकार खामोश रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी और पीडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे अगले चुनाव में इस भाजपा सरकार को सबक सिखाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



