जिले में आज से 29 दिसंबर तक चलेगी किसान पाठशाला

जिले में आज से 29 दिसंबर तक चलेगी किसान पाठशाला

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - कृषि विभाग देगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण किसानों को फसली मौसम से जुड़ी तकनीकी जानकारी, आधुनिक कृषि प्रणालियों, उन्नत कृषि यंत्रों, वैज्ञानिक तरीकों, फ

Dec 12, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में 12 दिसंबर से 29 दिसंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सभी विकास खंडों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि किसान पाठशाला का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। इस दौरान किसानों को फसली मौसम से जुड़ी तकनीकी जानकारी, आधुनिक कृषि प्रणालियों, उन्नत कृषि यंत्रों, वैज्ञानिक तरीकों, फसल सुरक्षा उपायों और नवीनतम कृषि नवाचारों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को अधिक उत्पादन, कम लागत और गुणवत्तापूर्ण खेती के लिए तैयार करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को ग्राम पंचायत स्तर पर रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होकर कृषि विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 12 दिसंबर से होगा। कृषि विभाग की टीम एवं कृषि वैज्ञानिक विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर किसानों को प्रायोगिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करेंगे। कहा कि किसान पाठशाला से निश्चित रूप से जिले में कृषि उत्पादकता और वैज्ञानिक खेती के प्रति रुझान बढ़ेगा।