Siddhart Nagar News: सेवानिवृत्ति सेवा का पड़ाव, सामाजिक दायित्वों की नई शुरुआत : सीएमओ

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart Nagar News: चित्र परिचयः शन की जिला इकाई की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फार्मासिस्ट राघवेंद्र शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदा

Siddhart Nagar News: सेवानिवृत्ति सेवा का पड़ाव, सामाजिक दायित्वों की नई शुरुआत : सीएमओ

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ कार्यालय के अधीन संचालित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फार्मासिस्ट राघवेंद्र शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धार्मिक पुस्तक, छाता, छड़ी, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत जरूर है, लेकिन जीवन की सक्रियता और सामाजिक दायित्वों का अंत नहीं। लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बाद राघवेंद्र शुक्ला ने अपने अनुभव और जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

जिलाध्यक्ष वाईपी यादव ने कहा कि राघवेंद्र शुक्ला का सेवाकाल साथियों के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके कार्यकाल के अनुभव और व्यवहार को सहकर्मी लंबे समय तक याद रखेंगे। जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्ति को परिवार और समाज के लिए अधिक समय मिलता है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जहां एक ओर भावुक करने वाला क्षण है, वहीं उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान पंकज शुक्ला, नागेश पांडेय, घनश्याम गुप्ता, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, राकेश कर पाठक, बृजेश पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, दिनेश मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, उमेश चंद्र गुप्ता, ओपी यादव, महेंद्र कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार, जीबीएन वर्मा, अवधेश यादव, श्रीश श्रीवास्तव, गिरिजेश पांडेय, देवीदीन और वीरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: सेवानिवृत्ति सेवा का पड़ाव, सामाजिक दायित्वों की नई शुरुआत : सीएमओ