सिलेंडर ब्लास्ट से टंकीनुमा दुकान में आग, सामान राख
Siddhart-nagar News - इटवा के डुमरियागंज रोड पर एक शराब की दुकान में तड़के तीन बजे सिलेंडर के तेज धमाके से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रात का समय होने से कोई भी पास नहीं था। दुकान के संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के डुमरियागंज रोड पर स्थित शराब की दुकान के बगल में बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक लोहे की टंकीनुमा दुकान में सिलेंडर के तेज विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम उठे। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई आसपास मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर किराए के मकान पर सोने चले गए थे। सुबह तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगी हुई थी और अंदर रखा सिलेंडर समेत अंडा व अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो चुकी थी।
आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। सुबह करीब नौ बजे तक दुकान से धुआं निकलता रहा। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से सहायता दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


