28 करोड़ से सुधरेगी सड़क की सेहत, राह होगी आसान
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धनौरा मुस्तहकम से नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने स्वीकृति दी है। यह कार्य 3.920 किमी लंबा होगा और इसकी लागत 28 करोड़ रुपये है। इससे क्षेत्र के लोगों की राह आसान होगी और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 टोल प्लाजा के पास से धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे अब जल्द ही इस सड़क की सेहत सुधर जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों की राह आसान हो जाएगी। शासन ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की पहल पर धनौरा मुस्तहकम नेपाल सीमा तक सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए धन भी स्वीकृत कर दिया है। संयुक्त सचिव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को पत्र जारी किया है।
नेशनल हाईवे 730 के किमी 408 से निकलकर धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 3.920 किमी की पांच वर्षीय अनुरक्षण सहित विविध समिति द्वारा अनुमोदित लागत 28 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही लागत के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5.60 करोड़ रुपये कार्य के लिए अवमुक्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने से विभिन्न गांवों के नागरिकों का राह आसान होगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा भी मजबूत होगी। व्यापार-रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को इससे नई गति मिलेगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



