Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsExciting Finale of Four-Day Sports Festival at Ganga National Public School
रोचक रहा खेल कूद महोत्सव का समापन समारोह

रोचक रहा खेल कूद महोत्सव का समापन समारोह

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - 15 एसआईडीडी 17: गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदरिया में खेल कूद महोत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कृत सफल प्रतिभागी

Nov 16, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में चार दिवसीय खेल कूद महोत्सव के चौथे दिन काफ़ी रोमांचक रहा। समापन में मुख्य आकर्षण का केंद्र महिला क्रिकेट प्रतियोगिता रही, जिसमें टीम बी विजेता और टीम ए उपविजेता रही। कबड्डी महिला सीनियर वर्ग में नीला सदन विजेता और हरा सदन उपविजेता। रोबोट रेस में हरा सदन विजेता और नीला सदन उप विजेता। इस रेस में ईशान और कशफ़ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में चुने गए। सीनियर क्रिकेट पुरुष वर्ग में पीले सदन नें हरे सदन को निर्णायक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया, 100, 200 और 400 मीटर की शानदार रेस प्रतियोगिता में नीला सदन विजेता और हरा सदन उपविजेता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंत में खेलों में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, कस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएचओ जोगिया मीरा चौहान, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विद्यालय के चेयरमैन गंगा सागर राय, प्रबंध निदेशक अमित राय, प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य सुनील पांडेय, देवराज, विवेक त्रिपाठी, जितेंद्र, अनिल, प्रिया, सान्या आदि मौजूद रहे।