ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल नहीं रहे, प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल नहीं रहे, प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल का शनिवार रात हार्ट फेल होने से निधन हो गया। वे 72 साल के थे। उनके निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और...

कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल नहीं रहे, प्रियंका गांधी ने जताया शोक
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,सिद्धार्थनगर Sat, 26 Sep 2020 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल का शनिवार रात हार्ट फेल होने से निधन हो गया। वे 72 साल के थे। उनके निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और प्रदेश महासचिव विश्‍वविजय सिंह सहित कई वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है। 

सिद्धार्थनगर के बुद्ध नगर मोहल्ला में रहने वाले पूर्व विधायक शनिवार शाम को बांसी क्षेत्र से लौटे थे। घर लौट कर वह शौच के लिए चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर वह सीधे अपने कमरे में चले गए और लाइट बुझा कर बिस्तर पर लेट गए। लगभग  9 बजे नाती खाने के लिए बुलाने गया पर वह बोले नहीं। 

इस दौरान उनके पुत्र प्रभात शुक्ल भी कमरे में पहुंच गए। इस बीच पास में रहने वाले डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव भी आ गए। उस समय उनकी   नब्ज़ नहीं चल रही थी फिर भी उनके पुत्र लेकर जिला अस्पताल चले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें