
नारी सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर किया जागरूक
संक्षेप: Siddhart-nagar News - चित्र परिचयकालेज की बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के निर्देशन में आयोजित
मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा मंगलवार को बिडरा के नवजीवन इंटरमीडिएट कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कालेज की बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि वह अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में किस प्रकार तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 से जुड़े पंपलेट और स्टीकर भी वितरित किया गया।

टीम ने बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनों तथा नए दंड संहिता प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाएं अपनी समस्या सीधे दर्ज करा सकती हैं। महिला सुरक्षा के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने और जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में एसआई छविनाथ राम, आरक्षी अरविंद यादव, आकाश यादव, महिला आरक्षी नीलम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




