बिल के विरोध में कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Siddhart-nagar News - 10 एसआईडीडी 18: विरोध प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। हीं है, इसके बाद भी बिजली के निजीकरण के लिए अमेंडमेंट बिल 2025 संसद में पेश करने की कोश

सिद्धार्थनगर, हिटी। विद्युत विभाग के कर्मियों ने मंगलवार को लोकसभा में अमेंडमेंट बिल 2025 पेश करने की कोशिश में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि लोकसभा के एजेंडा पर इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) नहीं है, इसके बाद भी बिजली के निजीकरण के लिए अमेंडमेंट बिल 2025 संसद में पेश करने की कोशिश की गई। इसे लेकर जनपद व परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति व राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यदुवेश राय, प्रावाधिक संघ जिलाध्यक्ष नीरज कुशवाहा, संदीप कुमार, कमल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, गोविन्द गोस्वामी, अनिल यादव, अंकित कुमार, सुनील कुमार मौर्य, फिरोज अहमद, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


