
मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 16: इटवा तहसील के अमौना बूथ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व डीएम शिवशरणप्पा जीएन।
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को बस्ती मंडल के कमिश्नर अखिलेश सिंह ने इटवा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने इटवा, अमौना और मधवापुर स्थित बूथों पर पहुंचकर बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मतदाता सूची को अद्यतन करने से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से की जाए।
घर-घर जाकर सर्वे करने, पात्र मतदाताओं से घोषणा पत्र भरवाने, नामों की वर्तनी में त्रुटियों को ठीक करने व मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का कार्य समयबद्ध और नियमों के अनुसार हो। कमिश्नर ने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है, इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एसडीएम कुणाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




