दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
लोटन के खखरा गांव में एक बाइक सवार ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह झोपड़ी के बाहर बैठी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के खखरा गांव में गुरुवार को एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर झोपड़ी के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शुक्रवार देर शाम गए उसकी मौत हो गई। 75 साल की गुजराती पत्नी श्रीराम खखरा की रहने वाली थी। वह अपने झोपड़ी के बाहर फुटपाथ पर गांव की एक महिला से बैठकर बात कर रही थी तभी लोटन की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक सवार झोपड़ी के बाहर बैठी 75 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
फिर जाकर झोपड़ी के खंभे से टकरा था था।गनीमत रही कि बगल में बैठी महिला को चोट नहीं आई थी। टक्कर लगने से महिला का बायां हाथ टूट गया था। अंदरूनी चोटें आई थीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन फानन में बुजुर्ग महिला को सीएचसी लोटन भेजा गया था। बुजुर्ग महिला की हालत सामान्य न होने की स्थिति में गुजराती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां भी स्थिति सामान्य न होने के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को खखरा गांव पहुंचा है। कोतवाल लोटन प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


