परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने किया चिड़ियाघर का भ्रमण

Mar 02, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - उस्का बाजार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 100 बच्चों ने शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान का शैक्षिक भ्रमण किया। बीईओ ओमप्रकाश मिश्र की देखरेख में बच्चों ने विभिन्न वन्य जीवों को देखा और नौका विहार का आनंद लिया। इस भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास हुआ और उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने किया चिड़ियाघर का भ्रमण

उस्का बाजार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत उस्का बाजार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 100 बच्चों ने रविवार को शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान का शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण बीईओ ओमप्रकाश मिश्र की देखरेख में हुआ। बीआरसी परिसर से बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर दो बस को रवाना किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने प्राणि उद्यान में विभिन्न वन्य जीवों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बच्चों ने नौका विहार का भी आनंद लिया। बीईओ स्वयं पूरे समय बच्चों के साथ रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। इस दौरान अभय श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, रामसेवक गुप्त, किरन यादव, सुनैना गौंड़, बालजीत कुमार, शैलेंद्र राय, अशोक यादव, संतोष सिंह, प्रेमसागर आदि मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।