शाहपुर आंबेडकर पार्क में कल लगेगा मेला

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मेला आयोजित होगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं, जिसमें कूदने वाला कार झूला और नाव वाला झूला शामिल हैं। आयोजन समिति ने मेले को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की योजना बनाई है।

शाहपुर आंबेडकर पार्क में कल लगेगा मेला

सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं, जो लोगों के बीच उत्साह का केंद्र बने हुए हैं। मेले में बच्चों के लिए झूला, कूदने वाला कार झूला तथा नाव वाला झूला सहित कई मनोरंजक साधन स्थापित किए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्य रामकुमार गौतम ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।