प्रभु की बाल लीला का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के बैदौला में श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक प्रेममूर्ति संत सर्वेश ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा में श्रीकृष्ण के नटखट स्वभाव का उल्लेख किया गया और माखन चोरी के प्रसंग का भी वर्णन हुआ।

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के बैदौला में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात अयोध्या से आए कथावाचक प्रेममूर्ति संत सर्वेश ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायक होती हैं। उन्होंने बताया कि नटखट स्वभाव के कारण माता यशोदा के पास प्रतिदिन श्रीकृष्ण की शिकायतें आती थीं। जब माता उनसे माखन चोरी का आरोप लगातीं, तो बालकृष्ण तुरंत अपना मुख खोलकर यह दर्शाते कि उन्होंने माखन नहीं खाया है। इसके बाद शास्त्री ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वस्तिार से वर्णन किया।
वहीं विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसे देख कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान परमात्मा प्रसाद अग्रहरि, पवन कुमार, रामसागर, पिंटू कसौधन, विनय, आशीष आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


