
ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक, सेक्रेटरी निलंबित
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता।विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत बैरवा नानकार में वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण समेत पंचायत भवन
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत बैरवा नानकार में वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण समेत पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान सरोज यादव के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दिया है। साथ ही, खाता संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठन का निर्देश दिया है। इसके अलावा बांसी ब्लाक के ग्राम बसंतपुर के एक मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव परशुराम मणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की अंतिम जांच के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को जांच अधिकारी नामित किया है।

शिकायती पत्र के आधार पर हुई जांच में पाया गया कि विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत बैरवा नानकार में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। ग्राम प्रधान ओर से शीघ्र निर्माण के मामले में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया गया था। बावजूद इसके कोई कार्य नहीं हुआ। लिहाजा निर्माण कार्य में किए जा रहे असहयोग, व्यवधान के आरोप में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बैरवा नानकार के प्रधान सरोज यादव के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दिया है। जबकि ग्राम निधि के खाता संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है। .......... ग्राम प्रधान और सचिव से वसूली के निर्देश सिद्धार्थनगर। विकास खंड बांसी के ग्राम पंचायत बसंतपुर में विकास कार्यों के मामले में अनियमितता करते हुए गबन के आरोप में प्रधान माधुरी के वित्तीय अधिकार एवं प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई गई रोक को संपूर्ण प्रत्रावली का सम्यक एवं परीक्षण उपरांत डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने हटा लिया है। इस प्रकरण में शासकीय क्षति की समान अंशो में प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी परशुमणि त्रिपाठी से 54735-54735 रूपये वसूली करने का निर्देश दिया है। डीएम ने पंचायत सचिव परशुराम मणि त्रिपाठी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि पत्र के अनुपालन में निलंबित कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




