निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज व छात्रावास का टेक्निकल टीम करेगी जांच
चित्र परिचय व गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश 140 छात्राओं की क्षमता वाला हॉस्टल, चार लेक्चर हॉल होंगे तैयार सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को नौगढ़ स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सीएनडीएस ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि छात्रावास की क्षमता 140 छात्राओं की होगी तथा परिसर में चार लेक्चर हॉल भी बनाए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि टेक्निकल टीम गठित कर कार्यों की जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


