होली-रमजान को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

Feb 28, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - इटवा में होली और रमजान के दौरान ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है। डीएम और एसपी ने इटवा में पैदल गश्त की और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

होली-रमजान को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

इटवा। आगामी होली और रमजान माह के दौरान ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इटवा पुलिस के साथ इटवा कस्बे में पैदल गश्त और रूट मार्च किया। पैदल मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गं, बाजार क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान डीएम ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने पुलिस बल को सतर्क रहकर नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। मार्च के दौरान एसडीएम इटवा कुणाल, सीओ पवीन प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।